August 10, 2026

अब राजा-रानी नहीं जनता करती है राज,हाटियों को एसटी दर्जा मिलने के बाद भी एससी वर्ग के हक सुरक्षित रहेंगे: अमित शाह

सिरमौर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सिरमौर के सतौन में आयोजित हाटी आभार रैली में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने के बाद कांग्रेस नेता अनुसूचित जाति वालों का आरक्षण चले जाने का भ्रम फैलाने लगे शाह ने उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं लिखकर देता हूँ यहां की अनुसूचित जाति के हक सुरक्षित रहेंगे । शाह ने कहा कि पूरे देश में अब राजा रानी का राज खत्म हो चुका है, लोकतंत्र में कोई राजा नहीं , सिर्फ जनता राज करती है । शाह ने कहा कि जयराम ठाकुर इस मुद्दे को लेकर उनसे कई बार मिले और इस मांग को पूरा करके ही दिखाया । केंद्र की मोदी सरकार ने हाटी समुदाय की 55 वर्ष पुरानी मांग को एक झटके में पूरा कर दिया । शाह ने कहा सरकार रिपीट करने के रिवाज के लिए इस बार दो-तीन सीटें नहीं बल्कि पूरा सिरमौर चाहिए ।
तो वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि 1967 से चली आ रहे हाटी समुदाय के संघर्षबपर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विराम लगाया है । शाह की बात पत्थर की लकीर है ।