शिमला
हैल्पएज इंडिया ने आज शिमला के खलीनी डे केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए “डिजिटल सेफ्टी फॉर एल्डर्स” कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंदर बिमटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए आधुनिक युग में स्मार्ट फोन के सुरक्षित और उपयोगी इस्तेमाल के लिए “जागरूकता” को आवश्यक करार दिया ।
कार्यक्रम के दौरान हैल्पएज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हैल्पएज इंडिया लंबे समय से वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाती आ रही है और इसी कड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल सेफ्टी फ़ॉर एल्डर्स कार्यक्रम की शुरुआत आज शिमला से की गई है।
डॉ राजेश ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल के हर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए “डिजिटल सेफ्टी” विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया कि इन कार्यशालाओं के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को “स्मार्ट फ़ोन के सुरक्षित इस्तेमाल” की जानकारी प्रदान की जाएगी।
डॉ राजेश ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिको को साइबर क्राइम के प्रति डराना नहीं बल्कि उन्हें इसक़े प्रति सचेत करना है। इस कार्यक्रम में शिमला शहर के 36 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए इसकी जानकारी प्राप्त की।

More Stories
AIMSS चमियाना के गैस्ट्रोएंटोलॉजी विभाग की टीम ने 23 वर्षीय युवती के भोजन नली में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर रचा इतिहास
चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई के लिए 28 करोड़ रुपये, कैथ लैब के लिए 12 करोड़ किए जारी : मुख्यमंत्री