हिमाचल में राजा-रानी का नहीं, अब जनता का जमाना: अमित शाह

शिमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने हिमाचल दौरे के दौरान शिमला, करसोग और सिहुंता में आयोजित जनसभाओं में काँग्रेस पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि देश और हिमाचल प्रदेश में अब लोकतंत्र है, अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा,अब जनता का जमाना आया है ।

चुनावी जनसभाओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में केंद्र में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए हैं शाह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे हिमाचल को लूटने आए हैं ।

शाह ने कहा कि कि अब भारत की सीमा या सेना पर कोई भी हिमाकत करे तो उसे झुका दिया जाता है। यह मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व की निशानी है।
कसुम्पटी विस क्षेत्र के भट्ठाकुफर में शाह ने गरजते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब मां-बेटे के अलावा कुछ नहीं है। दिल्ली और हिमाचल में भी मां-बेटा ही रह गए हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले तो विकास की बात करते हैं, पर वे राहुल गांधी से पूछते हैं कि वह हिमाचल तो नहीं आएंगे। शाह ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि की भाजपा अगले पांच साल में हिमाचल को नशा मुक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करेगी और नशा बेचने और बनाने वालों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि डबल इंजन की सरकार को फिर सत्ता में लाएं।
शाह ने चंबा के सिहुंता, मंडी के करसोग और शिमला के भट्ठाकुफर में भी जनसभाएं की।

इस दौरे में शाह ने करसोग के बरल में भी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर दिखाया। कुछ लोग इसे हटाने पर देश जलाने की बातें करते रहे, लेकिन वे तो कूड़ा तक जलाने की भी हिम्मत नहीं कर पाए। शाह ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की नीति को दर्शाती है।
शाह ने सिहुंता में कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तानी आतंकी आते थे किया गया। और हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे, लेकिन तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार वोट बैंक के चक्कर में कुछ नहीं करती थी। उड़ी और पुलवामा में आतंकी हमले हुए। आतंकी इस बात से अनभिज्ञ थे कि अब केंद्र में मौनी बाबा की नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी की सरकार है।