शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा के मिशन रिपीट को डिफिट में बदलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान में जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश में रिवाज को बदलेगी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री इन दिनों पूरी तरह बोखलाहट में है और उन्हें यह एहसास हो चुका है कि सत्ता में उनकी वापसी संभव नही है इसलिए उन्हें बार-बार अपने कार्यकर्ताओं से रीत व रिवाज बदलने की बात कहनी पड़ रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने ऐसी कोई भी उपलब्धि दर्ज नही की है जिसके दम पर जयराम ठाकुर जनता से वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। बागवान व किसान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। समाज का हर वर्ग इस सरकार से दुःख में है। भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिये जनता बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा का अधिकारियों के साथ भेदभाव,कर्मचारियों का उत्त्पीडन मुख्य एजेंडों में से एक है। वरिष्ठ अधिकारी अपनी उपेक्षा के चलते महामहिम को पत्र लिखने पर मजबूर है। भाजपा ने ब्यूरोक्रेसी को धड़े में बांट कर रख दिया है। मुख्यमंत्री की प्रशासन पर कमजोर पकड़ के चलते पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त होकर रह गई है। आए दिन अपने फैंसलों से पलटना जयराम सरकार की विशेषता रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अब जितनी मर्जी घोषणाएं कर लें वह न तो कभी पूरी होंगी और न ही इनके लिए कोई बजट है। जयराम कर्ज पर कर्ज लेते जा रहें है। अब 2500 करोड़ का ओर कर्ज लिया जा रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों की देनदारी देने तक को पैसा नही है और जयराम अपने दौरो में रेवड़ियां बांटने में व्यस्त हैं । उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हो रहे शासकीय अन्याय को दूर करते हुए कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन को लागू करेगी।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन