हिमाचल में कोरोना से 3 मरीजों की मौत, 253 नए मामले, 305 हुए स्वस्थ

शिमला
हिमाचल में शनिवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई इनमें दो मरीज हमीरपुर जबकि एक मरीज जिला सिरमौर का रहने वाला था। इसके साथ ही शनिवार को प्रदेश भर से कोरोना के 6530 लोगों के सैम्पल लिए गए थे जिनमें 253 लोग संक्रमित पाए गए हैं इस दौरान 305 लोग ठीक भी हुए हैं।