शिमला
हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने आज चुनावी तिथियों की घोषणा करते हुए प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता की घोषणा कर दी है । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज से आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू हो गयी है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी मतदान बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके ।
हिमाचल में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू, 12 नवम्बर को होगा मतदान, 8 दिसम्बर को आएंगे नतीजे

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन