हिमाचल में 3 फ़ीसदी दैनिक बढ़ रहे कोरोना के मामले बुधवार को 583 नए मामले आए सामने, केंद्र चिंतित

शिमला
हिमाचल में बुधवार को कोरोना के 583 नए मामले सामने आए हैं । इसके साथ ही सूबे में कोरोना प्रतिदिन 3 फीसदी के साथ बढ़ता जा रहा है । बीते रोज ऊना जिले के 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के चलते मौत हो गई । सूबे में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 3,157 तक आ पहुंचा है । हिमाचल में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों पर केंद्र ने चिंता व्यक्त की है । बुधवार को राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकार को सैम्पलिंग बढ़ाने और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बूस्टर डोज जल्द लगाकर बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए कहा है।