चंडीगढ़
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के चंडीगढ़ पहुंचने पर आज हिमाचल महासभा चंडीगढ़ ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर महासभा ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न गतिविधियों एवं मांगों के बारे में अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल महासभा द्वारा चंडीगढ़ में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, चिकित्सा शिविर तथा खेल प्रतिस्पर्धाएं इत्यादि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो कि आपसी भाईचारे को बढ़ाने में नितांत आवश्यक हैं।
महासभा ने चंडीगढ़ में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत की हिस्सेदारी के मामले में भी विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति व महासचिव भागीरथ शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन