हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेता व ठियोग के पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदू वर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन

शिमला
हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेता व ठियोग के पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा ने भाजपा को झटका देते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
हिमाचल कॉन्ग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को इंदु वर्मा को दिल्ली में कॉन्ग्रेस सदस्यता दिलाई । इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे ।