हरीश जनारथा ने इंजनघर बूथ पर किया मतदान, कहा काँग्रेस की 48 सीटों पर जीत तय

शिमला
शिमला शहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा ने संजौली के इंजनघर बूथ पर अपना मतदान दिया । इस दौरान मतदत्ताओं में उत्साह को देखकर जनारथा ने अपनी जीत का दावा किया । उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम अच्छे मार्जन से जीतेंगे । जनारथा ने कहा कि बीते 15 वर्षों से सत्ता में रहे भाजपा नेता से अब जनता का मोह भंग हो गया है । अब भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है । जनारथा ने कहा कि चाहे कर्मचारी हो या व्यापारी, किसान हो या बागवान या फिर युवा, हर वर्ग ने उनका भरपूर साथ दिया है । हरीश जनारथा ने कहा कि उम्मीद है कि प्रदेश भर में कांग्रेस 48 सीटों पर जीत कर आएगी ।