शिमला
पुलिस छावनी में तब्दील शिमला में बुधवार को स्वर्ण आयोग की मांग के साथ देवभूमि क्षत्रीय संगठन कार्यकर्ताओं के रैली की शक्ल में उमड़े हुजूम के रोष से सुबह से ही तनावपूर्ण स्थिति रही। धारा 144 को सरकार की चुनोती मान बैठे प्रदर्शनकारियों द्वारा शोघी में बैरिकेट्स हटाते ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों में खूब धक्का-मुक्की हुई।
तारादेवी पहुंचने पर स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई जब गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोके जाने पर पुलिस पर पथराव कर शिमला ए एस पी सुशील कुमार समेत 4 पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया । हालांकि प्रशासन ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए थे । न्यू बस स्टैंड क्रोसिंग पर पुलिस ने बैरिकेट्स लगा जबरदस्त नाकाबंदी कर रखी थी । प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के मौके पर आने की मांग को लेकर घण्टों तनावपूर्ण स्थिति में सड़क पर बैठे हुए थे ।
तभी टूटीकंडी क्रॉसिंग पर प्रदर्शन कर रहे देवभूमि समाज संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने देव भूमि पार्टी का एलान कर 2022 विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया । जिससे भड़के कार्यकर्ताओं ने रुमित का हर कहना नकारते हुए रुमित के खिलाफ “राजनीति नही चलेगी” नारेबाजी शुरू कर दी और कार्यकर्ताओं में बिखराव की स्थिति उपजी। उपद्रव का रूप ले चुकी यह रैली गाड़िया तोड़ने,पत्थरबाजी,लाठीचार्ज और सीएम के होर्डिंग फाड़ने जैसे अनेक परिदृश्यों को लेकर सामने आई। रुमित के चुनाव लड़ने के एलान से आखिर में स्वर्ण आंदोलन के गुब्बारा फूटते ही देवभूमि क्षत्रीय संगठन भी दो फाड़ हो गया । हालांकि रुमित ने आई जी से लाठीचार्ज करने वालों पर कारवाई की मांग उठाई। इस दौरान प्रदेश भर से 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर नजरबंद किया गया । अव्यवस्था के बीच राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को भी वाया कंडाघाट होकर जुन्गा मार्ग से शिमला पहुंचना पड़ा।
स्वर्ण आंदोलन का फूटा गुब्बारा, चुनाव लड़ने के एलान के साथ दोफाड़ हुआ देवभूमि क्षत्रीय संगठन

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन