स्वर्गीय लता मंगेशकर के सम्मान में 6 और 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक की घोषणा, आधा झुका रहेगा तिरंगा झंडा, राजकीय सम्मान के साथ स्वर कोकिला पंचतत्व में हुई विलीन

दिल्ली
स्वर कोकिला व भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर के सम्मान में भारत सरकार ने 6 और 7 फरवरी को दो दिन राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है । इस दौरान देश का तिरंगा झंडा आधा झुका रहेगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि “मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम् शांति।”

“स्वर कोकिला व भारत रत्न लता मंगेशकर मुम्बई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में हुई विलीन”