शिमला
वन विभाग ने जंगल में मिले सुबूतों और ट्रैप कैमरों की मूवमेंट के बल पर कनलोग से पकड़ी गई मादा तेंदुए को मासूम बच्चों को उठाने वाला आदमखोर करार दिया है।
विभाग ने अंदेशा जताया कि कनलोग और डाउनडेल से इसी मादा तेंदुए ने बच्चों को उठाया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि के लिए अभी फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
विभाग के अनुसार इस मादा तेंदुए के शिकार करने में असमर्थ तीन शावकों को भी पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है। विभाग के अनुसार कनलोग और डाउनडेल के दो से तीन किलोमीटर तक का एरिया मादा तेंदुए का इलाका रहा है । इसलिए विभाग ने इसे आदमखोर करार दिया है।
सुबूतों और ट्रैप कैमरों की मूवमेंट के बूते विभाग का दावा, कनलोग से पकड़ी मादा तेंदुआ ही आदमखोर

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप