शिमला
नगर निगम ने एक स्पेशल अभियान के अंतर्गत छोटा शिमला कसुम्पटी से अवैध रूप से चिपकाए पोस्टर्स तथा अन्य विज्ञापन सामग्री हटाई थी।
आज इस बारे में सरकारी संपत्ति को disfigure करने बारे कुछ संस्थानों पर कानूनी कार्यवाही करते हुए छोटा शिमला पुलिस थाना में एम.सी द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन संस्थानों को आज शाम पांच बजे तक उक्त अवैध रूप से चिपकाए गए विज्ञापन सामग्री को हटाने के लिया कहा।अब ये संस्थान इस सामग्री को हटाने लगे हैं।आने वाले दिनों में अन्य कई संस्थाओं जिन्होंने सरकारी संपत्ति पर विज्ञापन सामग्री चिपकाए है पर भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
कल रात को इन संस्थानों ने हटाए गए स्थानों पर दोबारा विज्ञापन सामग्री चस्पां कर दी थी।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट