शिमला
हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट गठन की गहमागहमी से पूर्व सरकार ने मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति की है। कैबिनेट में चल रही गहमागहमी के चलते सरकार ने सीपीएस की तैनाती का फैसला लिया है। इसी कढ़ी में रविवार प्रातः शिमला में सीपीएस ने शपथ ली।
जानकारी के अनुसार, सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र से राम कुमार चौधरी को रविवार को सीपीएस की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तो वहीं इसके अलावा पालमपुर से आशीष बुटेल, बैजनाथ से किशोरी लाल, कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, रोहड़ू से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और सोलन के अर्की से संजय अवस्थी को सीएम सुक्खू ने मुख्य संसदीय सचिव बनाया है।
सरकार ने कैबिनेट गठन से पूर्व मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति की, संजय अवस्थी भी बनें सीपीएस

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन