शिमला
भाजपा विधायक दल ने सुक्खू सरकार द्वारा बंद किए गए 920 संस्थानों के विरोध में वीरवार को विधानसभा परिसर में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान भाजपा विधायक परिसर में चेन और ताला लेकर साथ पहुंचे ।
भाजपा विधायकों ने कहा कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने तानाशाही रवैये के तहत प्रदेश में सैंकड़ों संस्थान बंद कर दिए हैं और इसी के विरोध में आज विधानसभा परिसर में हमने तालों के साथ सांकेतिक प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार की ओर से गुंडागर्दी का रुख अपनाया गया।
यह सदन की गरिमा के विपरीत है। इसके विरोध में हमें वॉकआउट भी करना पड़ा। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सरकार लोकप्रिय नहीं लॉकप्रिय सरकार है।
इस पर विपक्ष ने एक बार फिर सदन से वाकआउट किया तो वहीं सत्तापक्ष निंदा प्रस्ताव लाया ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन