शिमला में सील्ड रोड़ पर मारुति कार ने कुचला व्यक्ति, मौके पर मौत

शिमला
राजधानी शिमला में मंगलवार को एक बड़ा उस समय एक बड़ा हादसा घटित हो गया जब सील्ड रोड़ पर दनदनाती आ रही एक मारुति कार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल डाला । इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई । प्राथमिक जांच में हादसे का कारण गाड़ी का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक हरिराम खांगटा हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत था और हादसे के वक्त यूएस क्लब से हाईकोर्ट की ओर जा रहा था । मारूति चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मारुति कार के ब्रेक फेल हो जाने के चलते ये हादसा पेश आया । यूएस क्लब शिमला का पॉश एरिया है जहां पर बिना परमिट के गाड़ियों के आने पर रोक है। ऐसे में कई सवाल भी खड़े हो गए हैं । बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।