शिमला पुलिस ने हरियाणा और उत्तरप्रदेश के 3 लोगों को 76 .51 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

शिमला

शिमला पुलिस तेजी से फल फूल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए नशा कारोबारियों की धर पकड़ में तेजी से लगी हुई है। इसी कढ़ी में शिमला पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । शिमला पुलिस ने हरियाणा और उत्तरप्रदेश के 3 लोगों को 76 .51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 21 व 29 के तहत ठियोग थाना में मामला दर्ज कर लिया है।