शिमला
मंगलवार को शिमला जिला में कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं । इनमें अकेले कुसुम्पटी के एक संस्थान से ही 10 मामले हैं। इन 32 नए मामलों के साथ जिले में अब कुल कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 128 हो गई है । स्वास्थ्य विभाग ने सभी को एहतियातन तौर पर मशोबरा स्थित डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है । उधर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है ।
शिमला जिला में मंगलवार को कोरोना के 32 नए केस आए सामने, स्वास्थ्य विभाग की नसीहत एहतियात बरते लोग

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट