शिमला के नए एसपी ने संभाला कार्यभार कहा नशे का खात्मा करना ही मुख्य प्राथमिकता: संजीव गांधी

शिमला
आईपीएस संजीव कुमार गांधी ने सोमवार को शिमला के पुलिस अधीक्षक का पदभार सम्भाल लिया है । 1999 बैच के एच पी पुलिस सेवा अधिकारी संजीव गांधी अपने 24 वर्ष के कार्यकाल के बाद आज अहम पद की जिम्मेदारियों को निभाने के अपने दृढ़ निश्चय के साथ नशे के खात्मे और सप्लाई चेन को तोड़ने के लक्ष्य को लेकर अपनी नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं ।
मूल रूप से जिला सोलन की अर्की तहसील की बुघार पंचायत से संबंध रखने वाले गांधी ने अपनी शिक्षा शिमला व कांगड़ा से पूरी की ।
संजीव गांधी जहां नशे पर कुठाराघात कर इसके खात्मे की मंशा रखते हैं तो वहीं साइबर क्राइम की बढ़ती चुनौती के लिए पुलिस बल को प्रशिक्षण दिए जाने के पक्षधर हैं। इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक रेगुलेशन के मुताबिक कार्य करने पर जोर देंगे।