लोकतंत्र का महायज्ञ: हिमाचल विधानसभा चुनाव में 68 सीटों के लिए 55 लाख 92 हजार 828 मतदाता करेंगे 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

लोकतंत्र का महायज्ञ आज: एक नजर
शिमला
हिमाचल प्रदेश आज लोकतंत्र का महायज्ञ मनाएगा । जिसमें विधानसभा की कुल 68 सीटों के लिए 412 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करने के लिए कुल 55 लाख 92 हजार 828 मतदाता इस महापर्व के यज्ञ में अपनी आहुति डालने का कर्तव्य निभाएंगे । इनमें 28,54,945 पुरुष जबकि 27,37,845 महिलाएं व 38 थर्ड जेंडर शामिल हैं ।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सूबे में कुल 7,881 मतदान केंद्रों में मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे।मतदान का समय प्रातः 8 बजे से शुरू होकर सांयकाल 5 बजे तक रहेगा ।