लोअर बाजार शिमला के राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 83 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

शिमला

शिमला के लोअर बाजार स्थित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस एक दिवसीय शिविर में डॉ स्वाति शर्मा और उनकी टीम ने नसों से संबंधित, मोटापा और हड्डियों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कर 83 मरीजों की जांच कर मुफ्त स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया ।

इस दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ पवन जरैथ भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डॉ पवन जरैथ ने बताया की इस दौरान विभाग द्वारा 12 ब्लाकों पर इस तरह के निशुल्क कैम्प के आयोजन किए गए । उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और योग व्यक्ति को सम्पूर्ण स्वास्थ्य लाभ पहुंचते है। लोगों का इस दिशा में लौटना आयुर्वेदिक पद्धति से स्वास्थ्य लाभ होने को दर्शाता है, जो सुखद संदेश है।