राघव पब्लिक स्कूल घैणी ने मनाया हिमाचल दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शिमला

हिमाचल दिवस के अवसर पर राघव पब्लिक स्कूल घैणी में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । हिमाचल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर भी छात्रों को अम्बेडकर के जीवन के प्रेरक प्रसंगों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या योगेश्वरी वर्मा ने बच्चों को हिमाचल दिवस और अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या ने इस दौरान विद्यार्थियों को अपने जीवन में डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाते हुए साहसी और शिक्षित बनने की सीख देते हुए संगठित होकर देश की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया । इसके साथ ही प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्वच्छता के नियम अपनाने और अपने सुंदर हिमाचल को स्वच्छ रखने की बात कही।
इस दौरान सृष्टि वर्मा समेत अनेक छात्राओं ने हिमाचल के संबंध में अपने सुंदर विचार रखे तो वहीं सांस्कृतिक झलकियों में छात्रों द्वारा कंधों से मिलते हैं कंधे, कदमों से कदम मिलते हैं और छात्राओं द्वारा है मेरी ज़मीं अफसोस नहीं, जो तेरे लिए सौ दर्द सहे, महफूज रहे तेरी आन सदा, चाहे जान मेरी ये रहे न रहे जैसे देश प्रेम से सराबोर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।