अर्की
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अर्की के भाजपा नेता रतनसिंह पाल ने योगासन प्रक्रिया में भाग लेकर योग किया ।
इस दौरान रतनसिंह पाल ने कहा कि योग ज्ञान हमें, हमारे पूर्वजों की धरोहर के रूप में प्राप्त हुआ है, जिसे संभालना एवं अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन अनुसार आइए हम अपने शहर, कस्बे या गांव के किसी खास स्थान को चुनें ताकि इस योगा दिवस पर ना सिर्फ हम आरोग्यता की ओर बढ़े बल्कि अपने क्षेत्र को नई पहचान दिला कर पर्यटन को भी बढ़ावा दें।
योग ज्ञान हमें, हमारे पूर्वजों की धरोहर के रूप में प्राप्त हुआ है, जिसे संभालना एवं अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य : रत्नपाल

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई