युवा कांग्रेस अनुशासन में रहकर करें काम, बगावतों से नहीं डरती कांग्रेस विचारधारा न नेतृत्व : सुक्खू

शिमला
कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज केवल कांग्रेस एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें अभी भी आंतरिक लोकतंत्र जीवित है और इसी कड़ी में बोर्ड के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया के तहत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान हुआ है । कांग्रेस में उठते बगावती सुरों को लेकर पत्रकारों के उठाए सवाल पर सुक्खू ने कड़े तेवर करते हुए सुक्खू ने युवा कांग्रेस को अनुशासन में रहकर काम करने की नसीहत दी । सुक्खू ने चेताया कि ऐसी बगावतों से न कांग्रेस की विचारधारा डरती है और न ही नेतृत्व, जिसे बगावत करनी है करे । कांग्रेस विचारधारा को अपनाना महत्वपूर्ण है।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि रिवाज बदलने का अधिकार जनता का है और यह जनता ही तय करेगी।