मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष में बजट चर्चा के बीच तीखी नोंकझोंक,से गर्माया माहौल

शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शनिवार को बजट चर्चा के बीच मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।
अग्निहोत्री के सरकार के बजट को खोखला बताने और प्रदेश को कर्ज में डुबोने के आरोपों के बाद सीएम भी भड़क उट्ठे जिसके बाद दोनों में तीखी नोंकझोंक से सदन में बजट पर हो रही चर्चा हंगामे में बदल गई।
मुकेश बोले,” यह विदाई का बजट है,शहनाई बज गई है। अगली सरकार इन घोषणाओं के लिए जयराम ठाकुर को हिमचलश्री के खिताब से नवाजेगी।”
मुकेश ने कहा यह बजट केवल आंकड़ों का खेल है। सरकार ने बढ़ी हुई विकास दर दिखाकर बीते 72 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा महंगाई को कभी डायन बोलती थी, लेकिन आज ये मौसी हो गई है उन्होंने जयराम सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने के आरोप के साथ शेर पढ़ते हुए तंज कसा – “न तुम बचोगे ,न साथी तुम्हारे, जब डूबेगी कश्ती तो डूबेंगे सारे।” अग्निहोत्री ने आगे दोहराया- जोइया मामा मानदा नहीं ये कर्मचारी री शुणदा नहीं।
उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष को बीच में टोकते हुए कहा कि हमें विपक्ष से न तो तारीफ की उम्मीद है और न जरूरत ।कौन सी सरकार ऐसी है जिसने कर्ज न लिया हो।कांग्रेस के वक्त में इन्होंने 28 हजार करोड़ का कर्ज लिया ।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका पांचवा बजट है और वे छठ भी पेश करेंगे उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा हम आपकी वहां पर सलामती की दुआ करते हैं।