मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सराहा
शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में क्षय रोग के उन्मूलन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है।
उन्होंने सूबे के लोगों से क्षय रोग के उन्मूलन के लिए अपना आवश्यक सहयोग देने का आग्रह किया ताकि क्षय रोग मुक्त हिमाचल की परिकल्पना को सही मायनों में साकार किया जा सके । इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य से इस बीमारी को समाप्त करने के लिए जन प्रतिनिधियों, चिकित्सकों, गैर सरकारी संगठनों के साथ साथ जन सहभागिता की आवश्यकता को महत्वपूर्ण करार दिया ।
उन्होंने बताया कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए भारत सरकार ने राज्य और जिला स्तरीय उप राष्ट्रीय कार्यक्रम आरम्भ किया है। इसी के तहत वर्ष 2021-22 के लिए हिमाचल प्रदेश में सब नेशनल सर्टिफिकेट के लिए राज्य के सभी 12 जिलों को नामांकित किया गया था, जिसमें राज्य के 8 जिले शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर, मण्डी,उन्ना को रजत पदक, जबकि सोलन, सिरमौर व चम्बा, जिलों को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन