धर्मशाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज धर्मशाला से अपना कांगड़ा ऐप और अपना कांगड़ा हैम्पर (स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद) का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हैम्पर में कांगड़ा जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का संग्रह होगा, जबकि अपना कांगड़ा ऐप के माध्यम से पर्यटकों को कांगड़ा जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का पता लगाने में सहायता मिलेगी और उनके लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके उपरांत धर्मशाला से कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लुथान में राधाकृष्ण गौ अभ्यारण्य का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन
मंडी आपदा पीड़ितों की चीखें बाकी और सुक्खु सरकार ढोल-नगाड़ों में डूबी, जनता के घावों पर नमक का जश्न : परमार
मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में आधुनिक फोरेंसिक डिवीजन और डीपीआरसी भवन का किया उद्घाटन