शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का शुभारम्भ किया। यह महोत्सव आगामी 9 दिसम्बर तक भाषा, कला एवं संस्कृति हिमाचल प्रदेश तथा होटल ललित के संयुक्त तत्तावधान में आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर वर्षभर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा है।
इस अवसर पर कुल्लू जिला के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां हिमाचल से जुड़े उत्पाद एवं व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन