शिमला
रामनगर की शान, मधुरभाषी व मिलनसार लाजवंती ठाकुर(लाजो आंटी) का आज निधन हो गया । वे 90 वर्ष की थीं। मधुरभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व की मालकिन रहीं दिवंगत लाजवंती ठाकुर मानवता की मिसाल थीं और देशप्रेम से ओत-प्रोत रहकर सदा समाज उत्थान और आपसी भाई-चारे और प्रेम को सुदृढ़ करने के लिए हमेशा तत्पर रहीं ।
रामनगर निवासी राजू ठाकुर दुःखी मन से दिवंगत लाजवंती ठाकुर से अपने मुलाकात के आखिरी पलों को याद करते हुए कहते हैं कि “यह फोटो हम सबकी लाजो आंटी जी की आखिरी फोटो है। मुझे अच्छी तरह याद है कि जब वो वोट डाल कर आई थीं, उस समय जब उनकी फोटो खींची गई तो उनकी आखों में आंसू आ गए और बरबस ही उनके मुंह से निकल पड़ा था “कहीं ऐ मेरा आखिरी वोट न हो, क्या पता; मैं आगे वोट डाल भी पाऊंगी की नहीं।”
“मुझे सुबह जैसे ही उनके निधन का समाचार मिला, तो मैं सत्बध रह गया कि ये अचानक क्या हो गया, रामनगर की शान कही जाने वाली लाजवंती आंटी जी आप हमें हमेशा याद आओगी।”
दुःख के पलों में रामनगर के हर छोटे-बड़े हर शख़्श के मन से ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना के साथ उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की गुहार निकली ।
ऊँ शान्ति शान्ति।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट