भाजपा की जीत से यह साफ हो गया है कि सरकार के बाद सरकार बनती है : जयराम

शिमला
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम के दिन आज भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में उत्तर प्रदेश में पार्टी की हुई ऐतिहासिक जीत और अन्य राज्यों में भी आए सकारात्मक जनादेश का जश्न भाजपा ने जोर शोर से मनाया ।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि पांच राज्य के चुनावों में भाजपा का चार राज्यों में दबदबा रहा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने अच्छी जीत दर्ज की है।
मुख्यमंत्री ने इस भव्य जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा की इस जीत से यह साफ हो गया है की सरकार के बाद सरकार बनती है और हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की सभी राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है, इस बार चुनावों में कांग्रेस को खाता खोलना भी मुश्किल हो गया । उन्होंने कहा की इस बार कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा की भाजपा को जिस प्रकार से सभी राज्यों में वोट प्रतिशत और जन मत प्राप्त हुआ है, इससे पता चलता है की जनता को मोदी सरकार में पूरा विश्वास है और हम हिमाचल में भी एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे है कश्यप ने कहा कि आज देश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।
इस दौरान भाजपा कार्यालय शिमला में कार्यकर्ताओं की होड़ लगी रही, इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, पायल वैद्य, संजय सूद, चेयरमैन गणेश दत्त, रूपा शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब 5 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे, उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया उनके साथ मंत्री सुरेश भारद्वाज, सरवीन चौधरी, राजीव सेहजल, राजिंदर गर्ग, राकेश पठानिया, गोविंद ठाकुर, वीरेंद्र कंवर, विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, कमलेश कुमारी, हीरा लाल, बिक्रम जरयाल उपस्थित रहे।