बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिज मैदान पर रक्तदान शिविर किया आयोजित, जनारथा ने सराहा

शिमला
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । इस अवसर पर विधायक के साथ शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान व उपमहापौर उमा कौशल और पार्षद अंकुश वर्मा और आलोक पठानिया भी मौजूद रहे।।