बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में उपचुनावों के लिए मंडी संसदीय सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की…. मण्डी : ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, कोटखाई : नीलम सरैक, अर्की : रत्न पाल, फतेहपुर : बलदेव ठाकुर

बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार
शिमला
भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में उपचुनावों के लिए मंडी संसदीय सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
अर्की विधानसभा क्षेत्र से रत्नपाल को टिकट मिला है। आज अर्की में रत्नपाल अपना नामांकन भरेंगे।
जिस तरह से जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के लिए टिकट आबंटन हुआ है वह सबको चौकानें वाला रहा है। राज्य के शीर्ष नेताओं के इशारे पर दिवंगत विधायक नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा लंबे समय से डोर-टू-डोर पहुंचकर वोट मांग रहे थे और जिस तरह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की जनसभाओं में भी चेतन बरागटा के ही प्रत्याशी होने के संकेत दिए गए थे ,बावजूद इसके हाईकमान द्वारा नीलम सरकैक को टिकट दिया गया है जो सबको हैरान कर गया।
जबकि फतेहपुर विधानसभा सीट के लिए पार्टी की ओर से बलदेव ठाकुर को टिकट दिया गया है।

मंडी संसदीय सीट के लिए बिग्रेडियर खुशहाल ठाकुर को टिकट दिया गया है। इनके नामांकन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भी वीरवार सुबह मंडी में मौजूद रहने की सूचना है।