अर्की
ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में हिमाचल लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज की। बैठक में कांग्रेस पार्टी की संगठन मजबूती के लिए और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति को लेकर विचार मंथन किया गया। बैठक के दौरान विधायक संजय अवस्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी बजट में किसानों को निराशा मिली है और उच्च उद्योगपतियों के पक्ष में कर कटौती कर केन्द्र सरकार ने साबित कर दिया है कि यह सरकार उद्योपतियों की हितैषी वाली सरकार है । उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारों के लिए भी यह बजट निराशा भरा रहा। खाद्य पदार्थ और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की सब्सिडी घटाई गई । हिमाचल रेलवे को बढ़ावा देने और टूरिज़म जिस पर हिमाचल की आर्थिकी निर्भर करती है इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे कि सिर्फ निराशा ही इस बजट में हिमाचल वासियों को मिली है । बैठक की अध्यक्षता कर रहे सतीश कश्यप ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस आगामी चुनावों के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र अर्की की ज़ोन कमेटियों को बना कर बैठकों का आयोजन करेगी । सतीश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान को बढ़ावा देकर लोग बढ़ चढ़ कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और संगठन की मजबूती ही मेरा प्रथम लक्ष्य है। बैठक में हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्षा जैनब चंदेल, कमलेश शर्मा, जय प्रकाश, रमेश ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, हेमन्त वर्मा, धनीराम रघुवंशी, प्रभा, जगदीश ठाकुर, अनुज गुप्ता,डी डी शर्मा, सुनीता गर्ग, हेमेंद्र, पवन कौशल, विजय संजीव कुमार, दलवीर, योगराज, दलीप, कपिल ठाकुर, ओम भाटिया, दीपक गजपति, तिलक गौतम,दलीप,सोहन लाल, वेद प्रकाश भारद्वाज आदि मौजूद रहे ।
बीजेपी केवल उद्योगपतियों की हितैषी सरकार, महत्वपूर्ण विषयों को नहीं दी अहमियत बेरोजगारों के लिए भी निराशा वाला रहा बजट : संजय अवस्थी

More Stories
मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में रखी दिव्यांग शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र की आधारशिला, 200 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
नालागढ़ धमाका कांग्रेस सरकार की विफल कानून-व्यवस्था का परिणाम, एनआईए जांच ने बढ़ाई चिंता : डॉ. सहजल
कटवाल ने स्वदेशी उत्पादों को लेकर किये गए प्रधानमंत्री के आह्वान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई