बादल न बरसे तो जारी रहेगी पानी की राशनिंग, बढ़ेंगी मुश्किलें

शिमला

बीते दो दिन में बढ़ती गर्मी से जहां पहाड़ों की रानी शिमला में भी लोग गर्मी से परेशान हैं तो वहीं पेयजल की समस्या ने राजधानीवासियों की मुश्किल को दोगुना कर दिया है । आगामी दिनों में यदि बादल न बरसे तो पेयजल की राशनिंग का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। उधर कुछ क्षेत्रों में तीसरे और छठे दिन ही पेयजल आपूर्ति हो रही है । ऐसे में जनता के सब्र का बांध टूटना लाजमी है । पेयजल की राशनिंग से परेशान नागरिक सभा ने तो पेयजल आपूर्ति न सुधरने पर टूटू में चक्का जाम किए जाने का एलान तक कर दिया है । ऐसे में बढ़ती मुश्किलों से जनता के रोष का उबाल सबके पसीने छुड़ा देगा ।
बहरहाल राजधानी शिमला में 10 और 11 जून के लिए भी पानी की राशनिंग का शेड्यूल तय हो गया है। ऐसे में पानी के सदुपयोग पर ध्यान दें । लिस्ट देखें कि शिमला में 10 व 11 जून को किन किन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई होगी ।