शिमला
भारी बर्फबारी के बाद राजधानी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है । बर्फ़ के चलते लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं । उधर शिमला में भी 2 से 3 फ़ीट तक बर्फ़बारी होने से पेइजल सप्लाई नहीं हो सकी तो वहीं बर्फ़ की वजह से सभी सड़कें दोपहर तक बंद रहीं हालांकि प्रशासन सड़कों की बहाली का कार्य लगातार किए जा रहा है ।
उधर डी सी शिमला आदित्य नेगी ने नगर निगम शिमला परिधि में शनिवार को अवकाश के आदेश जारी किए हैं ।
बर्फ़बारी के बाद बढ़ीं दुश्वारियां, डी.सी शिमला आदित्य नेगी ने शनिवार को नगर निगम शिमला परिधि में अवकाश के दिए आदेश

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट