शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सदन की कार्यवाही के आरंभ होते ही विपक्ष ने ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा उठाया। सदन में सत्तापक्ष पर हावी होते विपक्ष ने वीरवार को नियम 67 के अंतर्गत इस पर चर्चा की मांग उठाई, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया ।
कॉंग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने पहले ओपीएस को लेकर कर्मचारियों के धरने के मामले को उठाते हुए सरकार पर कर्मचारियों की आवाज दबाने का आरोप लगाया तो वहीं विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार द्वारा आंदोलन न करने दिया जाना सरकार का कर्मचारिविरोधी रवैया है। इस मुद्दे पर विपस ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया ।
बजट सत्र : ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर विपक्ष का सदन से वाकआउट, कॉंग्रेस ने सरकार पर लगाया कर्मचारियों की आवाज दबाने का आरोप

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन