December 16, 2025

प्रियंका गांधी का एलान, पहली कैबिनेट में बहाल करेंगे पुरानी पेंशन, एक लाख नोकरियों का भी वादा

सोलन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में चुनावी शंखनाद फूंकते हुए प्रदेश में कंग्रेस सरकार के बनते ही पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ साथ एक लाख सरकारी नोकरियाँ देने का एलान किया । उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा पर इंदिरा गांधी के उज्ज्वल हिमाचल बनाने के सपने को तोड़कर रिवाज बदलने का आरोप लगाया ।उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने हाइवे के कार्यों और हवाई उड़ानो ने एकाएक तेजी पकड़ ली ।प्रियंका ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से हिमाचल के रिश्तों की याद दिलाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जिस नियत के साथ 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था उसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार , वीरभद्र सिंह और ठाकुर रामलाल ने पूरा किया तो वहीं जयराम ठाकुर की सरकार ने हिमाचल में विकास कार्यो को ठप कर हिमाचल की जनता के साथ धोखा किया है।भाजपा ने महिलाओं, कर्मचारियों और बागवानों किसानों और युवाओं से छल किया है। उन्होंने जनता से बीते 5 वर्षों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा कर के ही वोट देने का आग्रह किया ।
प्रियंका गांधी ने सोलन में फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट खोंलने की बात की तो वहीं उन्होंने बगलामुखी, ज्वालाजी और नयनादेवी माता को भी याद किया