प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने भरी चिकित्सकों की मांगों पर हामी, चिकित्सक अधिकारी संघ ने किया पेन डाउन स्ट्राइक वापिस लिए जाने का एलान

शिमला

हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रधान स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश से मिला व अपनी मांगों के समर्थन में उनसे विस्तृत वार्ता की। इस दौरान प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सकों की मांगों को गंभीरता से सुना और उनका शीघ्र निपटारा करने का आश्वासन दिया । प्रधान स्वास्थ्य सचिव के द्वारा चिकित्सकों की मांगे मान लिए जाने के बाद अब संघ ने अपनी पेनडाउन स्ट्राइक वापस ले ली है। चिकित्सक वर्ग की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए मांगे मान लिए जाने पर चिकित्सक संघ ने स्वास्थ्य सचिव एवं प्रदेश सरकार का धन्यवाद प्रकट किया है।

इस वार्ता में डॉ अनुपम बधन अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर महासचिव हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ राजेश राणा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ प्रवीण चौहान कोषाध्यक्ष, डॉक्टर हितेन बनियाल संयुक्त सचिव, डॉक्टर दीपक कैंथला अध्यक्ष शिमला इकाई, डॉक्टर विकास ठाकुर अध्यक्ष मंडी इकाई, योगराज महासचिव शिमला इकाई डॉ विजय राय महासचिव मंडी इकाई, डॉ भरत भूषण, डॉ सुमेष शर्मा, डॉक्टर चेतन चौहान राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

वहीं डॉक्टरों के पेनडाउन स्ट्राइक वापिस लिए जाने के एलान के बाद अब इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को मुश्किलों से छुटकारा मिल सकेगा और डॉक्टर उनके इलाज के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।