शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बुधवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष पायल वैद्य और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय में एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही भाजपा कोर ग्रुप की बैठक वीरवार को पीटरहॉफ शिमला में किए जाने पर सहमति बनी । वीरवार को होने वाली भाजपा कोर ग्रुप की इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, मंत्री राजीव सहजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा बैठक में हिस्सा लेंगे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट