शिमला
राघव पब्लिक स्कूल बल्देंया में छात्रों द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। तीन सत्रों में बंटे इस कार्यक्रम में पहले सत्र में कविता और भाषण प्रमुख विषय रहे जिसमें छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने सुंदर विचार रखे । इसी तरह दूसरे सत्र में छोटे बच्चों ने नाटक द्वारा “न काटो मुझे दुखता है” पर अपनी अदाओं से सबक मन मोह लिया । इसके अलावा हिंदी नाटक “खतरे में पर्यावरण” और अंग्रेजी में “recycling and deforestation” नाटक द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग का संदेश दिया गया। तीसरे सत्र चित्रकला और नारा लेखन का रहा जिसमें सभी छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया
इसी तरह शिवम् पब्लिक स्कूल जुब्बड़ के छात्रों द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पौधारोपण और नारा लेखन द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझने और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया ।
तो वहीं राघव पब्लिक स्कूल घैणी में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पौल्युशन फ्री इन्वायरनमेंट बनाने की पहल करते हुए आसपास का कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया और साथ ही साथ पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने का भी संदेश दिया। इस दौरान बच्चों द्वारा रैली निकाली गई और नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक कर पर्यावरण के महत्व को बतलाया गया ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट