शिमला
अलगाववादी संगठन सिख फ़ॉर जस्टिस ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वे इस धमकी को गम्भीरता से नहीं लेते। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें जॉच किए जाने जैसा कुछ नहीं है ।इससे पहले भी पन्नू ने धमकियां दी हैं । हालांकि धमकी के बाद स्वाभाविक तौर पर सरकार तो अलर्ट ही है ।
पन्नू ने 29 अप्रैल को शिमला में खालिस्तान के झंडे फहराने की चेतावनी दी है ।
पन्नू के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धमकी भरे पत्र और वीडियो के आने के बाद प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है तो वहीं मुख्यमंत्री की सुराख व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया गया है । बीते कल नालागढ़ में मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास व 21 उद्द्घाटनों के बाद सोबन माजरा में जनसभा की जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कमांडो तैनात रहे । धमकी के बाद परवाणू टी टी आर समेत प्रदेश को हरियाणा से जोड़ने वाले तीनों बैरियरों पर सभी वाहनों की कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई है व सूबे से सटी हरियाणा व पंजाब सीमा पर पुलिस बल को तैनाती दी गई है । उधर हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी एस राणा ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश देते हुए इस संबंध में किए गए प्रबंधों पर अनुपालना रिपोर्ट हलफनामे के माध्यम से देने के लिए कहा है ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन