नौकरियों में नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद, 60 दिनों में साफ होगी स्थिति, नई भर्तियां भी होंगी: सीएम सुक्खू

शिमला
जेओएआईटी पेपर लीक मामले के बाद आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक संवाददाता सम्मेलन में आगामी 60 दिनों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए जाने का भरोसा दिलाते हुए रोकी गई भर्तियों पर जल्द फैसला लिए जाने की बात कही ।
मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जेओएआईटी के अलावा दो अन्य पेपर भी लीक हुई हैं । इस सारी धांधली को देखते हुए सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग की फंक्शनिंग को संस्पेंड कर दिया है । उन्होंने कहा कि मामले की पूरी छानबीन करवाई जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है । सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार की माफिक कांग्रेस सरकार आंखे मूंदे नहीं बैठी है । भाजपा सरकार ने 14 लाख युवाओं के साथ धोखा किया । लेकिन कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ किसी प्रकार का धोखा नहीं होने देगी, पूर्व में नॉकरियों के सम्बंध में हुए सभी घोटालों को सामने लाया जाएगा । अब भर्तियों में किसी तरह का भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। अगले 60 फिन में तय किया जाएगा कि रोकी गई भर्तियों को किस माध्यम से करवाया जाएगा सात्ज ही नई भर्तियां भी करवाई जाएंगी।
इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार, विधायकों में हर्षवर्धन चौहान, धनीराम शांडिल, अनिरुद्ध सिंह, हरीश जनारथा व मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मौजूद रहे ।