नोफल संस्था ने ठियोग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैगन में 52 बच्चो को जूते और स्वेटर किए वितरित, डमायना पंचायत से एक शुगरग्रस्त बच्ची को लिया गोद

ठियोग

नोफल एक उम्मीद संस्था ने छोटे साहिबजादे की याद में शहीदी पर्व मानते हुए ठियोग तहसील के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैगन में 52 बच्चो को जूते और स्वेटर वितरित किए। साथ ही डमायना पंचायत से एक शुगर ग्रस्त बच्ची को गोद लिया तथा संस्था ने उसकी दवाई का पूरा खर्चा उठाने का निर्णय लिया है ।
संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह का कहना है की भविष्य में संस्था शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने जा रही है और आने वाले समय में प्रयास रहेगा की संस्था हर क्षेत्र में शिक्षा एक्डेमी खोलने का प्रयास करेगी जिससे शिक्षा का स्तर अच्छा बने ।