नोफल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बगैन स्कूल के 11 विद्यार्थियों को श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर की धार्मिक यात्रा पर भेजा

शिमला
नोफल एक उम्मीद चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से गवरमेंट स्कूल बगैन के 11 बच्चो को अध्यापक राजेश की अगुवाई मे श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर (पंजाब) की यात्रा के लिए भेजा गया । श्री हरमंदिर साहिब मे रहने खाने-पीने और यात्रा की सारी व्यवस्था नोफल एक उम्मीद संस्था द्वारा की गई यह संस्था द्वारा एक पहल है ।
संस्था के संचालक गुरमीत सिंह ने बताया की भविष्य मे भी संस्था द्वारा ऐसे धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाएगा । जिन बच्चों के पास हिमाचल से बाहर जाने और घूमने के संसाधन नही है उन बच्चो को नोफल संस्था के माध्यम से भविष्य मे भी ऐसी धार्मिक यात्राओं पर भेजा जाएगा । इस मौके पर संस्था संचालक गुरमीत सिंह, पूजा ,लक्की, अध्यापक राजेश और अन्य लोग उपस्थित रहे ।