निजी बस ऑपरेटर संघ के नाम से शरारती तत्व, खबरें कर रहे प्रकाशित : कमल

शिमला
हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ में कई शरारती तत्व अपने नाम से खबरें लगा रहे हैं और पदाधिकारियों में मतभेद पैदा करवाना चाह रहे है जो कि सही नहीं है। हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ एक मात्र संस्था है जिसके प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर तथा प्रदेश महासचिव रमेश कमल है. इस संघ की ना ही कोई वर्चुअल बैठक हुई है  और ना ही इसमें चुनाव कराने का अभी तक कोई  विचार है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर की अध्यक्षता में समय-समय पर निजी बस ऑपरेटर की समस्याएं उठाई जाती हैं तथा उसके निराकरण करने के लिए भी प्रयास किए जाते हैं ।