शिमला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कन्याकुमारी से “भारत जोड़ो यात्रा” की शुरूआत की है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के चैयरमेन नरेश चौहान ने इस बारे में शिमला में एक प्रैस कांफ्रैंस आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि यह पदयात्रा कन्या कुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक 3500 किमी की दूरी 150 दिनों में तय करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा 12 प्रदेशों और दो केंद्र शासित राज्यों से होकर गुजरेगी। इनमें तमिलनाडू, केरल, कनार्टक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान, राजस्थान, हरियाणा, उतर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल हैं।
नरेश चौहान ने कहा कि देश के लोगों को एकजुट करने के लिए यह पदयात्रा कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियां बदतर हो चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस देश को आजाद करवाया और आज भी कांग्रेस का यह फर्ज है कि वह देश को इन परिस्थितियों से बाहर निकाले।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सता का केन्द्रीयकरण कर रही है और विपक्ष के नेताओं को प्रताड़िता करनर का काम कर रही है। हालात यह है कि पुलिस से ज्यादा ईडी सक्रिय है। ईडी व अन्य जांच एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सामाजिक तौर पर भी देश को बांटने का पूरा प्रयास कर रही है। सता में रहने के लिए देश को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का काम किया जा रहा है ऐसे में अब देश के आर्थिक हालात भी गंभीर हो गए हैं। देश में आर्थिक विषमताएं बढ़ गई हैं। अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार अपने पूंजीपतियों को देश की संपत्तियों को औने-पौने दामों में बेच रही है। इसके लिए भी अदानी और अन्य उनके पूंजीपति दोस्त बैंकों से कर्ज ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी अपने मित्र अडानी को किस तरह से फायदा पहुंचा रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अदानी आज दुनिया के चौथे रईस आदमी बन गए हैं।
भाजपा नेताओं द्वारा यात्रा को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा को इसको लेकर तकलीफ क्यों हो रही है। अगर कांग्रेस देश के लोगों को जोड़ने और एकजुट करने का काम कर रही है तो इससे भाजपा को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस को लेकर की जा रही ब्यानबाजी को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा तक में कोई गंभीरता से नहीं लेता।
हाल ही में सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के ड्राइवर के ड्राइवर भर्ती से संबंधित आडियो वायरल होने की कांग्रेस ने जांच की मांग की है। बिजली बोर्ड में ड्राइवर के 100 पदों के लिए परीक्षा हुई है, इसको लेकर विधायक के ड्राइवर का एक आडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहा है कि परीक्षा देने की कोई जरूरत नहीं है।
नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार के समय में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इससे पहले सुंदरनगर में ही जेओए का पेपर लीक हो गया था। पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक किया गया। पेपर के लिए करोड़ों के पैसे का लेन-देन किया गया। इस मामले की सीबीआई जांच करने का ऐलान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था लेकिन बाद में इसकी जांच से मुकर गए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से जयराम सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। हिमाचल में बेरोजगारों की बड़ी फौज है और पेपर बेच कर भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर भर्ती मामले की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सता में आने पर इन सभी मामलों की जांच करवाएगी।
इस मौके पर कांग्रेस के महासचिव भी मौजूद रहे।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन