शिमला
राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को भविष्य में पानी के संकट से नहीं जूझना होगा । शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने शनिवार को अस्पताल प्रबंधन के साथ हुई रिव्यू मीटिंग में अस्पताल की समस्याओं को जाना और अस्पताल में पानी के भंडारण को लेकर 2 लाख की क्षमता का अतिरिक्त टैंक लगाने का फैसला लिया गया । इसके साथ ही अस्पताल भवन की एनओसी संबंधी मामलों पर भी चर्चा हुई तो वहीं मार्च माह में नया ऑपरेशन थियेटर शुरू करने का भी आश्वासन दिया ।
जनारथा ने कहा कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा और अस्पताल में चल रही डॉक्टरों और स्टाफ की कमी बाबत सरकार से बात करेंगे । इस दौरान एम एस लोकेन्द्र शर्मा, डॉ राजेश राणा, डॉ गंगा शर्मा, डॉ नेगी, सुभाष समेत अन्य कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे ।
डीडीयू में पानी के संकट से मिलेगी निजात, दो लाख लीटर क्षमता का बनेगा टैंक, जनारथा ने दिए निर्देश

More Stories
AIMSS चमियाना के गैस्ट्रोएंटोलॉजी विभाग की टीम ने 23 वर्षीय युवती के भोजन नली में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर रचा इतिहास
चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई के लिए 28 करोड़ रुपये, कैथ लैब के लिए 12 करोड़ किए जारी : मुख्यमंत्री