शिमला
एक्शन मोड में चल रहे शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने आज IGMC की सुविधाओं पर रिव्यू मीटिंग ली। इस समीक्षा बैठक में वन विभाग अधिकारी, ठेकेदार, आइजीएमसी प्रधानाचार्य और एचओडी ने विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में मनचंदा के समीप रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के पास रोड को जल्द कंप्लीट करने के निर्देश दिए गए तो वहीं नए ओपीडी ब्लॉक को लोगों की सेवाओं के लिए जल्द बहाल किए जाने पर भी विशेष बल दिया गया। इस दौरान विधायक ने नई पार्किंग को वाहनों के लिए तैयार किए जाने पर जोर दिया तो जनारथा ने कैंसर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान किए जाने की बात पर भी जोर दिया ।
इस मौके पर शिमला शहरी से विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आइजीएमसी में रोजाना हजारों लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए यहां-वहां न भटकना पड़े।
जनारथा ने कहा कि इसी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने के मकसद से आज आइजीएमसी की रिव्यू मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक में हर डिपार्टमेंट के अधिकारी को बुलाया गया और काम में देरी क्यों हो रही है इस पर जवाब भी मांगे गए हैं।
इस दौरान विधायक ने कॉलेज प्रिंसिपल व एचओडी से बात कर IGMC की तमाम मुश्किलातों पर मंथन किया।
यहां बता दें कि आइजीएमसी में नई पार्किंग बनने से इलाज के लिए आ रहें लोगों को गाड़ी पार्क करने की सुविधा जल्द मिलेगी। मौजूदा हालातों में मरीज के साथ आए उसके परिजनों को गाड़ी पार्क करने के लिए डर डर भटकना पड़ता है और कहीं ज्यादा देर गाड़ी पार्क की तो चालान कटने में देर नहीं लगती । नई पार्किंग बन जाने से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को कुछ हद तक इस परेशानी से निजात मिल सकेगी ।

More Stories
AIMSS चमियाना के गैस्ट्रोएंटोलॉजी विभाग की टीम ने 23 वर्षीय युवती के भोजन नली में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर रचा इतिहास
चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई के लिए 28 करोड़ रुपये, कैथ लैब के लिए 12 करोड़ किए जारी : मुख्यमंत्री