शिमला
आवाज फाउंडेशन टूटीकंडी शिमला द्वारा कराए गए क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की शान उस समय दोगुनी हो गयी जब शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा बतौर मुख्यातिथि समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर टूटी कंडी के पार्षद आनंद कौशल, वीरेंद्र बांश्टू, विजय ठाकुर, दिनेश चोपड़ा, राजेश ठाकुर, अमित ठाकुर, रवि ठाकुर और आवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन ठाकुर मौजूद थे। इस मौके पर विधायक ने खिलाडियों को प्रोत्साहित किया और टूटीकंडी ग्राउंड को और बेहतर बनाने के लिए 15 लाख देने की घोषणा की।
टूर्नामेंट में आज फाइनल मैच के बाद विधायक हरीश जनारथा व पूर्व पार्षद आनंद कौशल (नन्दी भाई) ने विजेता टीम व विजेता खिलाड़ियों को प्राइज वितरित करते हुए सभी युवा खिलाड़ियों को शाबाशी देकर प्रोत्साहित किया।
जनारथा का टूटीकंडी खेल मैदान के विस्तार के लिए 15 लाख की सहायता राशि का एलान

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट